सामान्य ज्ञान

राष्ट्रीय समुद्री जैव- विविधता केंद्र
17-Oct-2021 9:20 AM
  राष्ट्रीय समुद्री जैव- विविधता केंद्र

राष्ट्रीय समुद्री जैव-विविधता केंद्र तटीय क्षेत्रों की जैव-विविधता के सुरक्षा उपायों के लिए जामनगर (गुजरात) में बनाया जा रहा है। यह सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी में बनाया जा रहा देश का पहला अनुसंधान संस्थान है।

तेजी से घटते जा रहे समुद्री संसाधन के बेहतर एवं प्रभावी प्रबंध  के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने गुजरात पारितंत्र आयोग के साथ मिलकर जामनगर में राष्ट्रीय समुद्री जैव-विविधता केंद्र स्थापित किया है। जामनगर एक बंदरगाह कस्बा है और कच्छ की खाड़ी में करीब 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले भारत के एकमात्र राष्ट्रीय समुद्री पार्क के करीब होने के कारण इस जगह का चुनाव इस केंद्र के लिए किया गया है। यह केंद्र समेकित तटीय क्षेत्र प्रबंध परियोजना का अंग है जो मंत्रालय ने हाल ही में समेकित तटीय प्रबंध सोसायटी के जरिए विश्व बैंक की सहायता से हाल ही में शुरू की गयी है। इसका प्रबंधन  गुजरात पारितंत्र आयोग करेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news