सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 10 अक्टूबर
10-Oct-2021 11:27 AM
हर दिन हॉट सीट- 10 अक्टूबर

 1. सन् 1953 में नेशनल एक्टेंशन सर्विस कार्यक्रम किसने शुरू किया?

(अ) एस. के. डे (ब) एलवर्ट मेयर (स) सर डैनियल हैमिल्टन (द) एफ निकल्सन

2. इटावा पायलट प्रोजेक्ट 1948 किसने शुरू किया?

(अ) एलवर्ट मेयर (ब) आचार्य विनोबा भावे (स) महात्मा गांधी (द) उत्तर प्रदेश सरकार

3. फैमिली प्लानिंग कार्यक्रम का जन्मदाता 1956 में कौन रहा?

(अ) एस. के. डे (ब) महात्मा गांधी (स) सुभाष चंद्र बोस (द) जवाहर लाल नेहरू

4. निम्नलिखित वनों के प्रकारों में से कौन सा एक भारत के अधिकतम क्षेत्र को आच्छादित करता है?

(अ) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन (ब) उष्णकटिबंधीय आद्र्र पर्णपाती वन (स) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन (द) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

5. किसी प्रारूपिक मानव पसली ढांचे (केज) में कितनी पसलियां होती है?

(अ) 12 (ब)  14(स) 16 (द) 24

6. निम्नलिखित पोषक प्रकारों में से किस एक की कमी के कारण बेरी-बेरी रोग होता है?

(अ) वसा (ब) जल (स) विटामिन (द) खनिज

7. निम्नलिखित में से कौन सी एक नदी विंध्य और सतपुड़ा श्रृंखला के बीच बहती है?

(अ) नर्मदा (ब) सोन  (स) माही (द) नेत्रावती

8. अमरावती, भवानी, हेमावती और कबीनी निम्नलिखित में से कौन सी एक नदी की सहायक नदियां हैं?

(अ) महानदी (ब) गोदावरी (स) कावेरी (द) कृष्णा

9. राज्य स्तरीय मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला प्रथम राज्य कौन सा है?

(अ) केरल (ब) राजस्थान (स) मध्यप्रदेश (द) उत्तरप्रदेश

10. विश्व बैंक के नवीनतम विकास प्रतिवेदन के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति है?

(अ) सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (ब) सबसे छोटी अर्थव्यवस्था (स) दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था (द) पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था

11. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसको कहा जाता है?

(अ) डॉ. विमल जालान (ब) डॉ. मनमोहन सिंह (स) पी.वी. नरसिम्हा राव (द) पी. चिदंबरम

12. राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी कहां स्थित है?

(अ) देहरादून (ब) हैदराबाद (स) नई दिल्ली (द) ईटानगर

13. ऑपरेशन फ्लड किस कार्य से संबधित है?

(अ) दुग्ध उत्पादन (ब) गेहूं उत्पादन (स) बाढ़ नियंत्रण (द) जल संचयन

14. गुप्तकालीन शासन प्रणाली किस प्रकार की थी?

(अ) राजतंत्रात्मक (ब) लोकतंत्रात्मक (स) गणतंत्रात्मक (द) इनमें से कोई नहीं

15. गुप्त स्थापत्य कला का सर्वोत्कृष्ठ मंदिर निम्न में से कौन है?

(अ) भीतरगांव का मंदिर (ब) देवगढ़ का दशावतार मंदिर (स) भूमरा का शिव मंदिर (द) तिगवा का विष्णु मंदिर

16. अमरकोश के लेखक अमर सिंह किस शासक के दरबार से जुड़े थे?

(अ) समुद्रगुप्त (ब) चंद्रगुप्त प्रथम (स) स्कंदगुप्त (द) चंद्रगुप्त द्वितीय

17. गुप्त संवत् (319-320) को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है?

(अ) चंद्रगुप्त प्रथम (ब) चंद्रगुप्त द्वितीय (स) समुद्रगुप्त (द) स्कंदगुप्त

18. चंद्रगुप्त प्रथम ने गुप्त संवत् का प्रारंभ किस उपलक्ष्य में किया?

(अ) अपने राज्यारोहण के स्मारक के रूप में (ब) शकों के उन्मूलन के उपलक्ष्य में (स) हूणों को परास्त करने के उपलक्ष्य में (द) इनमें से कोई नहीं

19. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि कितनी होती है?

(अ) लगातार चार साल (ब) लगातार पांच साल (स) लगातार दो साल (द) इनमें से कोई नहीं

20. आंतरिक अशांति के कारण देश में सर्वप्रथम आपातकाल की घोषणा कब की गई?

(अ) 1975 (ब) 1976 (स) 1977 (द) 1978

21. सारगैसो सागर स्थित है?

(अ) आर्कटिक महासागर में (ब) अटलांटिक महासागर में (स) प्रशांत महासागर में (द) हिंद महासागर में

22. ग्रेट बैरियर रीफ जो विश्व की सबसे बड़ी व लंबी प्रवाल भित्ति है, स्थित है?

(अ) ऑस्ट्रेलिया के तटवर्ती भाग में (ब) उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर (स) उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर (द) यूरोप के तट पर

23. निम्नलिखित में से चोल प्रशासन की विशेषता क्या थी?

(अ) साम्राज्य का मंडल में विभाजन (ब) ग्राम प्रशासन की स्वायत्तता (स) राज्य में मंत्रियों को समस्त अधिकार (द) कर संग्रह प्रणाली का सस्ता एवं उचित होना

24. चंद्रगुप्त के शासन विस्तार में किसने मुख्य रूप से मदद की थी?

(अ) शुद्धोधन (ब) उमागुप्त (स) चाणक्य (द) शूद्रक

25. आदर्श शून्यता का संबंध किससे है?

(अ) व्यक्ति से (ब) समाज से (स) संस्था से (द) समिति से

26.  क्षेत्रवाद की प्रक्रिया को निम्र में से कौन से उपाय के द्वारा रोका जा सकता है?

(अ) युद्घ से (ब) साम्प्रदायिकता से (स) जातिवाद को बढ़ावा देकर (द) संतुलित आर्थिक विकास से

27. भारत के प्रथम योजना आयोग के अध्यक्ष कौन बनाए गए थे?

(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू (ब) इंदिरा गांधी (स) राजीव गांधी (द) वी.पी. सिंह

28.  कृष्ण भक्ति का प्रथम और प्रधान गं्रथ कौन सा है?

(अ) महाभारत (ब) श्रीमद्भागवत (स) गीतगोविंद (द) इनमें से कोई नहीं

----

सही जवाब- 1.(अ) एस. के. डे, 2.(अ) एलवर्ट मेयर, 3.(अ) एस. के. डे,  4.(स) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन, 5.(द) 24, 6.(स) विटामिन, 7.(अ) नर्मदा, 8.(स) कावेरी, 9.(स) मध्यप्रदेश,10.(द) पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था, 11.(ब) डॉ. मनमोहन सिंह, 12.(ब) हैदराबाद, 13.(अ) दुग्ध उत्पादन, 14.(अ) राजतंत्रात्मक, 15.(ब) देवगढ़ का दशावतार मंदिर, 16.(द) चंद्रगुप्त द्वितीय, 17.(अ) चंद्रगुप्त प्रथम, 18.(अ) अपने राज्यारोहण के स्मारक के रूप में, 19.(द) इनमें से कोई नहीं, 20.(अ) 1975, 21.(ब) अटलांटिक महासागर में, 22.(अ) ऑस्ट्रेलिया के तटवर्ती भाग में, 23.(ब) ग्राम प्रशासन की स्वायत्तता, 24.(स) चाणक्य, 25.(ब) समाज से, 26.(द) संतुलित आर्थिक विकास से, 27.(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू, 28. (ब) श्रीमद्भागवत । 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news