सामान्य ज्ञान

गिनी बीसाओ
25-Sep-2021 1:02 PM
गिनी बीसाओ

गिनी बीसाओ एक अफ्रीकी देश है। यह देश उत्तर पश्चिमी अफ्रीका महाद्वीप में अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है। 

24 सितम्बर सन 1974 ईसवी को अफ्रीकी देश गिनी बीसाओ ने पुर्तगाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की। वर्ष 1446 ईसवी में पुर्तग़ाल के युवराज प्रिंस हेनरी और उनके साथियों ने इस देश की खोज की कि जिसके बाद यह देश पुर्तगाल का उपनिवेश बन गया। 17वीं और 18वीं शताब्दी में पुर्तगाल का भाग हो चुका यह देश योरोप वालों के दास व्यापार के केंद्रों में था। 1960 के दशक के आरंभ से इस देश की जनता ने पुर्तगाल के विरुद्ध अपना संघर्ष तेज़ कर दिया। यहां तक कि सन 1970 ईसवी में इस देश का दो तिहाई भाग स्वतंत्रता प्रेमियों के अधिकार में आ गया। पुर्तगाल ने अंतत: वर्ष 1974 ईसवी में इस देश को स्वाधीन कर दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news