सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 24 सितंबर
24-Sep-2021 9:42 AM
हर दिन हॉट सीट- 24 सितंबर

 1. भू क्षरण किसे कहते हैं?

(अ) भूमि वनस्पति रहित हो जाने को (ब) भूमि के अनुपजाऊ हो जाने को (स) भूमि पर मिट्टी के अपने स्थान से हट जाने को (द) रेगिस्तान के बढ़ जाने को

2. भूमि संरक्षण कार्यक्रमों के संचालन के लिए एक संस्था केंद्रीय भूमि संरक्षण मंडल का गठन किया गया था?

(अ) सन् 1953 में (ब) सन् 1960 में (स) सन् 1950 में (द) सन् 1956 में

3. भारत में सहकारिता आंदोलन का श्रीगणेश कब हुआ?

(अ) सन् 1904 में (ब) सन् 1912 में (स) सन् 1948 में (द) सन् 1952 में

4. भारत में सहकारी विपणन प्रणाली की सर्वोच्च संस्था निम्नलिखित में से कौन सी है?

(अ) राज्य विपणन फेडरेशन (ब) केंद्रीय विपणन संघ (स) राष्ट्रीय सहकारी विपणन संघ (द) जिला स्तरीय फेडरेशन

5. उस्ताद विलायत खां निम्नलिखित में किससे संबंधित हैं?

(अ) वीणा (ब) सितार (स) सरोद (द) वायलिन

6. मोहिनीअट्टम नृत्य  भारत के किस राज्य का प्रमुख नृत्य है?

(अ) मणिपुर (ब) उड़ीसा (स) राजस्थान (द) केरल

7. माई फ्रोजन टर्बुलेंस इन कश्मीर,  पुस्तक के लेखक निम्नलिखित में से कौन हैं?

(अ) एम. जे. अकबर  (ब) जगमोहन (स) शेख अब्दुल्ला (द) इनमें से कोई नहीं 

8. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?

(अ) पेरम्बूर, तमिलनाडु (ब) पूसा, नई दिल्ली (स) कानपुर (द) करनाल, हरियाणा

9. निम्नलिखित में विसंगत फसल बताइए?

(अ) सरसों (ब) चना (स) मूंग (द) लोबिया

10. निम्नलिखित तिलहनी फसलों में सर्वाधिक तेल की मात्रा लगभग 45 प्रतिशत पाई जाती है?

(अ) सोयाबीन (ब) मूंगफली (स) तिल (द) राई-सरसों 

11. निम्नलिखित में से किसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिला?

(अ) विश्वनाथ आनंद (ब) सानिया मिर्जा (स) पंकज आडवाणी (द) सचिन तेंदुलकर

12.निम्नलिखित में से कौन से खिलाड़ी का संबंध केरल से नहीं है?

(अ) के.पी. थॉमस (ब) पीटी ऊषा (स) जवागल श्रीनाथ (द) श्रीसंथ

13.भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?

(अ) तेलुगू (ब) उडिय़ा (स) मराठी (द) तमिल

14. वयस्क मोटे-ताजे चूहों की जोड़ी से तीन वर्षों में उनके कितने बच्चे, पोते-पोतियां आदि होंगे?

(अ) 11 करोड़ (ब) 22 करोड़ (स) 33 करोड़ (द) 44 करोड़

15. सबसे भारी पदार्थ कौन सा है?

(अ) पारा (ब) ओसमियम (स) हीलियम (द) हाइड्रोजन

16. एल्फ्रेड नोबल के पिता इमैनुअल नोबल ने किस चीज की खोज की थी?

(अ) प्लाईवुड  की (ब) टेलीविजन की  (स) हाइड्रोजन बम की (द) टेलीग्राफ की

17. हाइटोलॉजी में निम्नलिखित में से किस विषय का अध्ययन किया जाता है?

(अ) भूकंप (ब) वर्षा (स) ज्वालामुखी (द) उच्च तापमान

18. निम्नलिखित में से किस देश को मछुआरों का देश कहा जाता है?

(अ) जापान (ब) नॉर्वे (स) यूरोप (द) रूस

19. कौन सा महाद्वीप अंधमहाद्वीप कहलाता है?

(अ) दक्षिणी अमेरिका (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) एशिया (द) अफ्रीका

20. कौन सा देश हरमिट राज्य के नाम से जाना जाता है?

(अ) स्वीडन (ब) कोरिया (स) जॉर्डन (द) ओमान

21. मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा कौन सा खनिज पदार्थ पाया जाता है?

(अ) लौह अयस्क और मैगनीज (ब) हीरा और डोलोमाइट (स) लौह अयस्क और कोयला (द) अभ्रक और प्राकृतिक गैस

22. धारा से सबसे ज्यादा अपरदन कहां होता है?

(अ) जहां गहराई अधिक हो (ब) जहां प्रवाह तेज हो (स) जहां इन्हें नदी जोड़ती हो (द) जहां चौड़ाई ज्यादा हो

23. प्रवालभित्ति क्या होता है?

(अ) उच्च और दीर्घ प्रवालभित्ति (ब)गोलाकार या घोड़े के नाल के आकार की प्रवालभित्ति (स) लंबी प्रवालभित्ति (द) इनमें से कोई नहीं

24. कौन सा उत्पाद ब्राजील की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है?

(अ) चाय (ब) चावल (स) गेहूं (द) कॉफी

25. ह्वïाइट गुडस का क्या अर्थ है?

(अ) पश्चिमी देशों से आयातित वस्तुएं (ब) टिकाऊ उपभोग्य सामान (स) पेट्रोलियम उत्पाद (द) प्रसाधन की वस्तुएं

26. कौन सा देश आम तौर पर सुनहरे ऊन का देश के रूप में जाना जाता है?

(अ) जर्मनी (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) ब्रिटेन (द) जापान

27. कौन सा शहर महलों का शहर (सिटी ऑफ पैलेस) कहलाता है?

(अ) रोम (ब) कोलकाता (स) टोकियो (द) जयपुर

28. भारत में तांबे की खानें कहां हैं?

(अ) पन्ना (ब) कोलार (स) धनबाद (द) खेतड़ी

29. भारत में कोलार सोने की खान है, यह निम्नलिखित में से किस राज्य में है?

(अ) बिहार (ब) मध्यप्रदेश (स) कर्नाटक (द) आंध्रप्रदेश

30. आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल सर्वप्रथम कहां आयोजित किया गया?

(अ) एथेंस (ब) पेरिस (स) सेंट लुई (द) लंदन

31. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किसने पारित किया?

(अ) कैनिंग (ब) डलहौजी (स)ऑकलैंड (द)विलियम बैटिंग

---

सही जवाब- 1.(स) भूमि पर मिट्टी के अपने स्थान से हट जाने को, 2.(अ) सन् 1953 में, 3.(अ) सन् 1904 में, 4.(स) राष्ट्रीय सहकारी विपणन संघ, 5.(ब) सितार, 6.(द)केरल, 7.(ब)जगमोहन, 8.(ब)पूसा, नई दिल्ली, 9.(अ)सरसों, 10.(ब)मूंगफली, 11.(ब)सानिया मिर्जा, 12.(स)जवागल श्रीनाथ, 13.(अ) तेलुगू,  14.(स) 33 करोड़, 15.(ब) ओसमियम, 16.(अ) प्लाईवुड, 17.(ब) वर्षा, 18.(ब) नॉर्वे, 19.(द) अफ्रीका, 20.(ब) कोरिया, 21.(ब) हीरा और डोलोमाइट, 22.(ब) जहां प्रवाह तेज हो, 23.(ब) गोलाकार या घोड़े के नाल के आकार की प्रवालभित्ति, 24.(द) कॉफी, 25.(ब) टिकाऊ उपभोग्य सामान, 26.(ब) ऑस्ट्रेलिया, 27.(ब) कोलकाता, 28.(द) खेतड़ी, 29.(स)कर्नाटक, 30.(अ)एथेंस, 31.(अ) कैनिंग।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news