सामान्य ज्ञान

अरमीनिया
23-Sep-2021 1:00 PM
अरमीनिया

अरमीनिया देश   एशिया के पश्चिम में और कफ़क़़ाज़ क्षेत्र में स्थित है। 30 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस देश की सीमाएं ईरान आजऱबाईजान और तुर्की से मिलती हैं। 3 सितम्बर सन 1991 ईसवी को अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की धोषणा की। यह देश 6 सौ वर्ष ईसा पूर्व से ईरान के अधिकार में हो गया था। 
इसका इतिहास उतार चढ़ाव से भरा हुआ है। कभी यह देश स्वतंत्र रहा तो कभी दूसरे देशों के कब्ज़े में रहा। ईरान और उस्मानी शासन के बीच युद्ध के दौरान अर्मीनिया का अधिकांश भाग ईरान के नियंत्रण से निकल कर उस्मानी शासन के क़ब्ज़े में चला गया। बाद में 19वीं ईसवी शताब्दी में ईरान और उसमानी शासन के साथ रुस के युद्ध के दौरान इसका अधिकांश भाग रुस के नियंत्रण में चला गया। वर्ष 1918 में रुस में कम्युनिस्ट क्रांति के बाद अरमीनिया ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की किंतु 2 वर्ष बाद फिर से सोवियत संघ से जुड़ गया। 1980 के दशक में रुस के राजनैतिक परिवर्तनों तक यह देश रुस द्वारा नियंत्रित गणराज्यों में से एक था किंतु 1990 के दशक के आरंभ में एक जनमत संग्रह में इस देश की 90 प्रतिशत जनता ने अर्मीनिया की स्वाधीनता का समर्थन किया इस प्रकार से यह देश रुस से अलग हो गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news