सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-21 जुलाई
21-Jul-2021 12:22 PM
हर दिन हॉट सीट-21 जुलाई

1. यूनेस्को ने 21 फरवरी को किसके संघर्ष एवं बलिदान के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया है?
(अ) बांग्लादेशियों के (ब) फ्रांसीसी कनाडा निवासियों के (स) नेपालियों के (द) श्रीलंकाई तमिलों के 
2.  आठ मार्च को किस रूप में मनाते हैं?
(अ) विश्व पर्यावरण दिवस (ब) विश्व विरासत दिवस (स) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (द) युवा दिवस
3. संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 24 अप्रैल (ब) 24 जनवरी (स) 24 सितंबर (द) 24 अक्टूबर
4. प्रतिवर्ष उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)1 अप्रैल (ब) 23 अक्टूबर (स) 15 मार्च (द) 5 दिसंबर
5. निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह व्यवस्था है कि केंद्र सरकार का यह दायित्व होगा कि वह बाह्यï आक्रमण और आंतरिक अशांति में प्रत्येक राज्य की सुरक्षा करे?
(अ) अनुच्छेद-215 (ब) अनुच्छेद-275 (स)अनुच्छेद- 325 (द)अनुच्छेद-355
6. किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत में दिए हुए राज्य में राष्टï्रपति शासन लगाया जा सकता है?
(अ) अनुच्छेद-365 (ब) अनुच्छेद-356 (स)अनुच्छेद-366 (द) अनुच्छेद-226
7. संविधान के अनुच्छेद 360 में निम्नलिखित में से किसका प्रावधान है?
(अ)जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का (ब) किसी राज्य में राष्टï्रपति शासन लागू करने का (स) वित्तीय आपात स्थिति लागू करने का (द) उपर्युक्त में से किसी का नहीं
8. संविधान में लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा निहित है?
(अ) प्रस्तावना में (ब) मौलिक अधिकारों में (स) चतुर्थ परिशिष्टï में (द) राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में 
9. गुदई महाराज का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?
(अ) वायलिन (ब) संतूर (स) तबला (द) सितार
10. हरिप्रसाद चौरसिया का संबंध किससे है?
(अ) प्रवीण वंशी वादक (ब) प्रवीण सरोद वादक (स) प्रवीण तबला वादक (द) प्रवीण वायलिन वादक
11. प्रसिद्ध केला देवी मेला कहां आयोजित होता है?
(अ) सवाई माधोपुर (ब) धौलपुर (स) करौली (द) हिण्डौन
12. राजस्थान का रूणेजा मेला संतुष्ट समाज के लिए किस प्रकार का योगदान देता है?
(अ) निरंतर ईश्वर स्मरण द्वारा (ब) सांप्रदायिक सद्भाव द्वारा (स) सत्य बोलने के शिक्षण द्वारा (द) पवित्र जीवन द्वारा
13. रासलीला, याओसांग, लाई हरीबा आदि त्योहार किसके हैं?
(अ) असमी लोगों के (ब) करबी लोगों के (स) मणिपुरी लोगों के (द) बोडो लोगों के
14. चपचार कूट त्योहार मनाया जाता है?
(अ) अरुणाचल प्रदेश में (ब) असम में (स) मिजोरम में (द) सिक्किम में
15. निम्रलिखित में से किन स्थानों पर डीजल इंजन बनाये जाते हैं?
(अ)चितरंजन (ब) जमशेदपुर (स) वाराणसी (द) पेराम्बूर
16. गोदियां अधोलिखित किन स्थानों पर स्थापित हैं?
(अ) कोचीन (ब) विशाखापट्टनम् (स) मजगांव (द)इनमें सभी स्थानों पर
17. निम्रलिखित में से कौन सा लघु उद्योग है?
(अ) रस्सी बनाना (ब) फर्नीचर (स) लोहा-इस्पात (द) भारी उद्योग
18. एक पदार्थ में अशुद्धि मिलाने से उसकी प्रत्यास्थता?
(अ) घटती है (ब)अपरिवर्तित रहती है (स)बढ़ती है (द) बढ़ भी सकती है व घट भी सकती है
19. प्रोटीन के मूलभूत विल्डिंग ब्लॉक होते है?
(अ) न्यूक्लियोटाइड्स (ब)डाईपैप्टाइड्स (स)अमीनो अम्ल (द) मोनोसैकेराइडस
20. रुद्रप्रयाग निम्नलिखित में से किन नदियों के संगम पर स्थित है?
(अ) अलगनंदा-भागीरथी (ब) अलकनंदा- मंदाकिनी (स)भागीरथी-भीलंगना (द) भागीरथी- मंदाकिनी
21. राजस्थान की खेतड़ी परियोजना निम्नलिखित में से किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्घ है?
(अ) जस्ता (ब) स्टील (स) तांबा (द) एल्यूमीनियम
22. संगमरमर की चट्टानों से संबंधित है?
(अ) सिंगरौली (ब) भिलाई (स) भेड़ाघाट (द) बैलाडीला
23. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
(अ) पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप (स) कांच द्वीप (द) कुश द्वीप
24. सर्वप्रथम इंडिया शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?
(अ) उर्दू (ब) ग्रीक (स) फारसी (द) अरबी
25. भारत की प्रादेशिक जल सीमा समुद्र तट से कितने समुद्री मील की दूरी तक है?
(अ) 12मील (ब) 24 मील (स) 11 मील (द) 200 मील
26. भारत में नगरीयकरण से क्या प्रभाव पड़ा है?
(अ) जन्म दर और मृत्यु दर दोनों घटी है (ब) केवल जन्म दर घटी है, मृत्यु दर नहीं (स) जन्म दर और मृत्यु दर दोनों बढ़ी है (द) जन्म दर एवं मृत्यु दर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है
27. भारतीय राज्यों में सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या है?
(अ) असम एवं त्रिपुरा में (ब) केरल एवं तमिलनाडु में (स) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में (द) उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में
28. भारतीय जनसंख्या के श्रेष्ठतर जीवन यापन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कदम सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
(अ) वनरोपण (ब) खनन कार्य पर रोक (स) वन्य जंतुओं का संरक्षण (द) प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग को कम करना

सही जवाब- 1. (अ) बांग्लादेशियों के, 2.(स) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 3.(द) 24 अक्टूबर, 4.(स)15 मार्च, 5.(द)अनुच्छेद-355, 6.(ब)अनुच्छेद-356, 7.(स)वित्तीय आपात स्थिति लागू करने का, 8.(द) राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में, 9.(स)तबला, 10.(अ) प्रवीण वंशी वादक, 11.(स) करौली, 12.(ब) सांप्रदायिक सद्भाव द्वारा, 13.(स) मणिपुरी लोगों के, 14.(स) मिजोरम में, 15.(स) वाराणसी,16. (द)इनमें सभी स्थानों पर,17. (ब)फर्नीचर, 18.(स)बढ़ती है,19. (स)अमीनो अम्ल,20. (ब) अलकनंदा- मंदाकिनी, 21.(स) तांबा, 22.(स) भेड़ाघाट, 23.(ब) जम्बू द्वीप, 24.(ब) ग्रीक, 25.(अ) 12मील, 26.(अ)जन्म दर और मृत्यु दर दोनों घटी है, 27.(स)मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में, 28.(अ)वनरोपण ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news