Today's Picture

नांदगांव जिले को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार
13-Nov-2025 4:38 PM
नांदगांव जिले को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा की गई है, जिसमें प्रदेश के राजनांदगांव जिले को देश के ईस्ट जोन में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसका परिणाम है कि राजनांदगांव जिले को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सम्मान से नवाजा जाएगा। इसी तरह बेस्ट विलेज पंचायत श्रेणी में कांकेर के डूमरपानी ग्राम का चयन थर्ड रैंक(जॉइंट विनर) हेतु किया गया है।

यह सम्मान 18 नवम्बर 2025 को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन उपलब्धियों पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी