Today's Picture
छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव
08-Oct-2025 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोरबा की बिटिया सुश्री लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका, ने अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ‘माई भारत एनएएस’ राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23) से सम्मानित किया है जो हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण है। लखनी साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है, उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को देश सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


