सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान के ओसाका में छत्तीसगढ़ पैवेलियन का अवलोकन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि दर्शक हमारी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और औद्योगिक प्रगति को करीब से जान रहे हैं। यह पैवेलियन छत्तीसगढ़ के उस विजन को दर्शाता है, जो उसे वैश्विक साझेदारियों का केंद्र बनाने की ओर अग्रसर है। हम विश्व को इस यात्रा में साझीदार बनने के लिए आमंत्रित करते हैं।