इतिहास

इतिहास में आज 18 सितंबर
18-Sep-2020 1:11 PM
इतिहास में आज 18 सितंबर
  • * 1818- चिली को स्पेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। 1536 में स्पेन ने चिली पर क़ब्ज़ा कर लिया था। 1814 में चिली में स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ। उस वर्ष राष्ट्रवादियों को सरकारी सैनिकों से पराजय हो गयी। सन 1817 में अर्जेन्टाइना के सेना कमांडर खोज़े सान मार्टिन ने कई हज़ार सैनिकों के साथ चिली सहित स्पेन के उपनिवेशों पर आक्रमण किया उसने चिली के स्वतंत्रता प्रेमियों के साथ मिलकर स्पेन के सैनिकों को पीछे हटने पर विवश कर दिया और इस प्रकार 1818 में आज ही के दिन चिली स्वतंत्र हुआ।
  • चिली 1980-क्यूबा के पहले लैटिन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अर्नाल्डो टैमयो मेन्डेज़ पहले लैटिन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1986 - मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
  • 1997 - सं.रा. अमेरिका ने होलोग नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
  • 1998 - सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डालर बकाए की घोषणा।
  • 2003 - ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।
  • 2006 - रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफग़़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
  • 2007 - कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
  • 2008- शोभना भरतिया एचटी मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
  • 2009 - सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली। 
  • 1906 -भारतीय हास्य कवि काका हाथरसी का जन्म हुआ। 
  • 1950 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आज़मी का जन्म हुआ। 
  • 1907 - अमेरिकी नाभिकीय भौतिक शास्त्री ऐड्विन मैकमिलन का जन्म हुआ, जिन्हें तत्व-93 की खोज करने के लिए सन् 1951 में ग्लेन टी. सीबोर्ग के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।  (निधन-7 सितम्बर 1991)
  • 1951- अंग्रेज़ अणु जीव वैज्ञानिक  जॉन क्लार्क का जन्म हुआ, जो पालतू जानवरों में अणुविज्ञानी तकनीक का इस्तेमाल करने वाले पहले वैज्ञानिक थे। (निधन-12 अगस्त 2004)
  • 1977 - स्विस गणितज्ञ  पॉल बर्नेज़ का निधन हुआ, जो गणित के एकीकृत सिद्धान्त के प्रतिपादन के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 17 अक्टूबर 1888)
  • 1967 - ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर जॉन कॉकक्रॉफ्ट का निधन हुआ, जिन्होंने आयरलैंड के अर्नेस्ट टी. एस. वॉल्टन के साथ आण्विक नाभिक का अध्ययन हेतु कण त्वरक के इस्तेमाल के लिए 1951 में नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 27 मई 1897)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news