खेल
सान्या, रेथिन ने अंडर -18 नेशनल रैंकिंग टेनिस खिताब जीता
13-Mar-2021 2:42 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेंगलुरु, 13 मार्च | कर्नाटक की सान्या मसंद ने शुक्रवार को यहां एआईए अंडर -18 नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप में लड़कियों के वर्ग का खिताब जीत लिया। मसंद ने फाइनल में दिल्ली की दीक्षा को मात दी। हालांकि मसंद को जीत हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। पहले सेट गंवाने के बाद मसंद ने शानदार वापसी करते हुए यह मैच 4-6, 6-2, 6-2 से जीता।
इस बीच लड़कों का फाइनल एकतरफा था, जिसमें तमिलनाडु के रेथिन प्रणव ने स्थानीय खिलाड़ी अकर्ष गोनकर की चुनौती को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से तोड़ा।
परिणाम:
लड़कों का अंडर -18 एकल: रेथिन प्रणव (तमिलनाडु) ने अकर्ष गौंकर (कर्नाटक) को 6-1- 6-1 से हराया
लड़कियों: का अंडर-118 एकल : सान्या मसंद (कर्नाटक) ने -समिक्षा डबास (दिल्ली) को 4-6, 6-2, 6-2 से हराया। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे