खेल

अब दिव्यांग भी लगाएंगे चौके-छक्के संसदीय सचिव जैन ने दी खेल सामग्री
19-Feb-2021 5:58 PM
अब दिव्यांग भी लगाएंगे चौके-छक्के संसदीय सचिव जैन ने दी खेल सामग्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर,19 फरवरी। विश्व के लोकप्रिय खेल क्रिकेट का सभी लोगों में अपना क्रेज है और इसकी दिवानगी दिव्यांग बच्चों में भी छाई हुई है। दिव्यांग बच्चों के खेल के प्रति ललक को देखते हुए  उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने क्रिकेट खेल सामग्री प्रदान किया। बस्तर के इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में यह बच्चें अब चौके-छक्के लगाकर लोगों को अपना जौहर दिखायेंगे।

दिव्यांग बच्चों ने इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हमें यह जानकारी मिली कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने खिलाडिय़ों को खेल सामग्री मुहैया करा रहे हैं। हमने भी क्रिकेट खेलने के लिए कीट की मांग की। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हमारी मांग को पूरा की जिसके लिए हम तहे दिल से आभारी हैं।

दूसरी तरफ बस्तर के नेतानार का वह क्षेत्र जहां नक्सल गतिविधियों के लिए ज्यादा चर्चित रहता है और यह क्षेत्र क्रांतिकारी गुंडाधुर की जन्मस्थली मानी जाती है अब वहां के बच्चे खेल गतिविधियों में बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। बच्चों की खेल की गतिविधि संसदीय सचिव रेखचंद जैन गत दिवस बस्तर के अतिसंवेदनशील क्षेत्र नेतानार में शासकीय कार्यक्रम के लिए गये हुये थे ,उस दौरान देखी थी और इस दौरान बच्चों ने क्रिकेट खेलने के लिए सामग्री मांगा। श्री जैन ने इन बच्चों को अपने कार्यालय में बुलाकर खेल सामग्री प्रदान की जिसके लिए नेतानार के बच्चों ने उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत धनियालुर ग्राम के बच्चों की मुराद पूरी करते हुए उन्हें क्रिकेट कीट दिया गया।


अन्य पोस्ट