खेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 फरवरी। प्रदेश स्तरीय प्रथम तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी को बेमेतरा में आयोजित किया गया। राजनांदगांव जिले के संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के तीरंदाजों ने अपनी क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन करते प्रदेश स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं कांस्य पदक पर निशाना साधा। जिसमें रश्मि साहू एवं चंदन साहू प्रदेश स्तर पर चुने गए एवं आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु चयनित किए गए हैं।
संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के कोच राहुल साहू और कुशल रजक के प्रशिक्षण और निर्देशन में तीरंदाजी टीम बेमेतरा में जुटे करीब सवा सौ तीरंदाजों को मात देते स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाते राजनांदगांव का दबदबा बरकरार रखा।
प्रथम स्थान में स्वर्ण पदक के लिए रश्मि साहू एवं चतुर्थ स्थान में चंदन साहू प्रदेश स्तर पर चुने गए एवं आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु चयनित किए गए हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में मार्च माह में आयोजित किया जाना है। खिलाडिय़ों की इस प्रतिभा और उपलब्धि पर खेलप्रेमियों ने बधाई दी। उक्त जानकारी लोकेश शर्मा ने दी।