खेल
गोलुई, सौरव दास ने मुम्बई छोड़ा, ईस्ट बंगाल से जुड़े
01-Feb-2021 9:24 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंबई, 1 फरवरी | मुम्बई सिटी एफसी के डिफेंडर सार्थक गोलुई और मिडफील्डर सौरव दास ने अपना क्लब छोड़ दिया है और सोमवार को एससी ईस्ट बंगाल में शामिल हो गए हैं। सार्थक गोलुई 2019-20 सीजन से पहले क्लब में शामिल हुए और मुंबई सिटी के लिए 17 मैच खेले। इस दौरान गोलुई ने एक गोल किया।
सौरव दास, जिन्होंने 2019-20 सीजन की शुरूआत में मुम्बई के साथ करार किया था, इस क्लब के लिए आठ मैचों में खेले।
मुम्बई सिटी एफसी ने गोलुई और दास को भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे