खेल
कबड्डी का खिताब जंजगिरी के नाम
05-Jan-2021 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 5 जनवरी। न्यू यंग स्टार कबड्डी दल एवं लक्की स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित कबड्डी स्पर्धा में जंजगिरी ने प्रथम और कुर्रा ने द्वितीय पुरस्कार जीता ।
ग्राम पंचायत मंदरौद में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लेकर अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में जांजगिरी-भिलाई ने कुर्रा-पटेवा की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की । तीसरे स्थान पर भोथा और चौथे नंबर पर तूता- माना की टीम रही ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण साहू, मोहन साहू, ,मनरहन साहू, तेजराम साहू,रूपेश साहू,भपेन्द्र साहू,किशन,किर्तन ,किसुन सोनकर, कल्याण पटेल,गुलाब दीवान,नरेंद्र साहू,कृष्णकुमार नागे आदि का सहयोग रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


