खेल

गुनपुर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए जनपद सदस्य
20-Dec-2020 6:34 PM
गुनपुर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए जनपद सदस्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भानपुरी, 20 दिसम्बर। बस्तर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गुनपुर में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य निलय कश्यप नानू मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि निलय कश्यप ने कहा कि अब छोटे-छोटे गांव में भी लोगों का क्रिकेट खेलने में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल की भावना से खेलें। हार जीत हमेशा लगा रहता है। खेल कर आगे चलकर देश का नाम रोशन करें।

प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 10 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 5 हजार था।  इस  प्रतियोगिता में ग्राम के टीमों ने भाग लिया जिसमें फ़ाइनल मुकाबला कोतवाल पारा और बोरगुड़ा पारा के बीच खेला गया जिसमें कोतवाल पारा की टीम  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 150 रन का लक्ष्य दिया और बोरगुड़ा पारा की टीम ने 150 रन की लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल किया। इस  प्रतियोगिता मे युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रतिभा  दिखाई।

 इस दौरान दशरथ पांडे, खुलेश्वर पांडे , टीकम पांडे , सोनू भारती युवराज , अंतु कश्यप , महेश पांडे, सहादेव भारती , खगेश्वर मौर्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट