खेल
रूस ने इंडिविजुअल विश्व कप में जीते 4 स्वर्ण पदक
18-Dec-2020 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेल्ग्रेड, 18 दिसम्बर | रूस के पहलवानो ने सर्बिया में हुए इंडिविजुअल विश्व कप के फ्रीस्टाइल वर्ग में चार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने युनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के हवाले से बताया कि 2019 अंडर-23 वर्ग के चैम्पियन रजाम्बेक झमालोव ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में दो बार के विश्व चैम्पियन इटली के फ्रैंक चामिजो को 4-2 से हराकर स्वर्ण जीता।
झमालोव के अलावा जवुर उगेव ने 57 किग्रा वर्ग में जबकि अलीखान झबरैलोव ने 92 किग्रा वर्ग में और शमील शारिपोव ने 125 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
रूस के अलावा पोलैंड के मेगोमेदमुराड गेडझिएव भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। पोलैंड के पहलवान ने तुर्की के हैदर यावुज को 70 किग्रा में हराकर स्वर्ण पदक खिताब पर कब्जा जमाया। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


