खेल
लगातार सातवीं जीत के साथ एटलेटिको मेड्रिड टॉप पर
06-Dec-2020 8:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मेड्रिड, 6 दिसम्बर | दूसरे हाफ में किए गए दो गोलों की मदद से रियल मेड्रिड ने ला लीगा मुकाबले में रियल वलाडोलिड को 2-0 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात घर में खेले गए इस मुकाबले में एटलेटिको मेड्रिड के लिए थॉमस लेमार ने 56वें और मार्कस लोरेंटो ने 72वें मिनट में गोल किया।
लेमार की अप्रैल 2019 के बाद से यह पहला गोल है। वहीं, लोरेंटो का सीजन का यह पहला गोल है।
लीग में लगातार सातवीं जीत के बाद एटलेटिको मेड्रिड अब 10 मैचों में 26 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


