खेल
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर | भारतीय एलीट भाला फेंक एथलीटों का नेशनल कैम्प पटियाला के नेशनल स्पोटर्स आफ इंस्टीटयूट (एनआईएस) से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा, "हम ओलंपिक 2021 के ट्रेनिंग के लिए यहां हैं। 2017 में, मैंने यहां (2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में) स्वर्ण पदक जीता और शहर की यादें ताजा कीं। अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से हम ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं।"
एएफआई ने कहा, "टीम की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। टीम प्रशिक्षण के लिए एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की गई है, जो कई कोविड-19 प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का विस्तृत रूप से वर्णन करती है।"
इससे पहले, एएफआई ने राधाकृष्ण नायर को अपना पूर्णकालिक मुख्य कोच नियुक्त किया। उन्होंने बहादुर सिंह की जगह ली है, जिन्होंने जुलाई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। (आईएएनएस)


