खेल
प्रैक्टिस वाली विकेट मैच से पूरी तरह से अलग थी : अय्यर
01-Dec-2020 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कैनबरा, 1 दिसम्बर | भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कहा है कि टीम के खिलाड़ियों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल खेलने के बाद आस्ट्रेलिया में खुद को नई परिस्थितियों के अनुसार ढालना थोड़ा मुश्किल था। उन्होंने साथ ही कहा कि क्वारंटाइन पीरियड के दौरान अभ्यास के लिए उन्हें जो विकेट दी गई थी, वह मैच से पूरी तरह से अलग थी।
आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज की शुरूआत से पहले सिडनी के इंटरनेशनल स्पोटर्स पार्क में 14 दिनों तक क्वारंटाइन में थी और वो वहीं अभ्यास भी कर रही थी। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


