खेल

विमेंस टी-20 चैलैंज : सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को दिया 147 रनों का लक्ष्य
07-Nov-2020 10:08 PM
विमेंस टी-20 चैलैंज : सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को दिया 147 रनों का लक्ष्य

शारजाह, 7 नवंबर | विमेंस टी-20 चैलेंज के तीसरे मैच में शनिवार को सुपरनोवाज ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 146 रन बनाए हैं। सुपरनोवाज के लिए चमारी अट्टापट्टू ने 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों का सामना कर पांच चौके और चार छक्के लगाए। 

अट्टापट्टू ने प्रिया पूनिया (30) के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े और कप्तान हरमनप्रीत कौर (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद से ही टीम की पारी लड़खड़ाती दिख रही थी, लेकिन हरमनप्रीत ने 29 गेंदों पर 31 रन बना टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

ट्रेलब्लेजर्स के लिए झूलन गोस्वामी, सलमा खातून, हरलीन देयोल ने एक-एक सफलता अर्जित की। (आईएएनएस)

 


अन्य पोस्ट