खेल
राष्ट्रीय पैरा केनो स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम रवाना
26-Oct-2026 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
एसोसिएशन अध्यक्ष भाटिया ने बढ़ाया हौसला
रायपुर, 26 अक्टूबर। कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन का 19 वा राष्ट्रीय पैरा केनो चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 28 अक्टूबर को लोवर लेक भोपाल में किया जा रहा है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ की टीम रवाना हुई। प्रदेश कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन के सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी सहित, अभिजीत मिश्रा ,अमरजीत छाबड़ा, डॉ नवीन बाफना, ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ दी। भाग लेने वाले खिलाडिय़ों में प्रेमजीत कुमार, होरी लाल यादव, विभीषण कुमारकरण सोनी, लक्की सोनी, पिंटू राम साहू, कुलदीप मिंज, चंचला पटेल सुनील कुमार, दिनेश कुमार साहू (कोच), राकेश सिंह ठाकुर आदि शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे