खेल

इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में पीएम श्री सेजेस अभनपुर के विद्यार्थियों ने जीते रजत और कांस्य
05-Oct-2026 7:14 PM
इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में पीएम श्री सेजेस अभनपुर के विद्यार्थियों ने जीते  रजत और कांस्य

अभनपुर, 5 अक्टूबर। भिलाई (छत्तीसगढ़) में आयोजित इंडो-नेपाल ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2026 में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) अभनपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं।

प्रतियोगिता में सेजेस अभनपुर की छात्रा शारदा सिन्हा ने रजत पदक और छात्र आकाश देवांगन ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

 विद्यालय की प्राचार्या डॉ. तारा त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस उपलब्धि को शाला के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए पदक विजेता छात्रों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट