खेल

राज्य स्तर पावर लिफ्टिंग में गुरदीप-आभा को बेस्ट लिफ्टर का खिताब
05-Oct-2026 7:11 PM
 राज्य स्तर पावर लिफ्टिंग में गुरदीप-आभा को बेस्ट लिफ्टर का खिताब

महासमुंद, 5 अक्टूबर। पावर लिफ्टिंग छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई में किया गया, जिसमें महासमुंद जिले के बागबाहरा नगर के प्रतिभावान खिलाडिय़ों गुरदीप सिंह छाबड़ा एवं आभा चंद्राकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाडिय़ों के बीच गुरदीप सिंह छाबड़ा और आभा चंद्राकर ने अपनी उत्कृष्ट शक्ति, तकनीक और शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुरदीप सिंह छाबड़ा ने दमदार प्रदर्शन के साथ स्ट्रांग मैन का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। वहीं आभा चंद्राकर ने बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।  दोनों खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से बागबाहरा नगर सहित पूरे महासमुंद जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है।  उनकी इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों, परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाईयां दी हैं।


अन्य पोस्ट