खेल
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में ईरान और न्यूज़ीलैंड आमने-सामने, भारतीय मूल के इस खिलाड़ी को मिला मौक़ा
16-Jun-2026 8:54 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान और न्यूज़ीलैंड के बीच सोमवार (उत्तरी अमेरिका के समयानुसार) को लीग मुक़ाबला खेला जा रहा है. दोनों ही टीमें ग्रुप जी का हिस्सा हैं.
इस मैच में न्यूज़ीलैंड की ओर से भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह को मौक़ा मिला है. सरप्रीत सिंह के खेलने की ख़बर सुनकर उनके जानने वाले उत्साहित हैं.
उन्हें अटैकिंग मिडफ़ील्डर के तौर पर न्यूज़ीलैंड की टीम में जगह मिली है.
मैच में सबसे पहले न्यूज़ीलैंड के इलायजा जस्ट ने गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. इस गोल में शुरुआती भूमिका टीम के स्ट्राइकर क्रिस वुड ने निभाई.
हालांकि, ईरान ने दूसरे हाफ़ में एक गोल दागकर मैच में वापसी की. ईरान की ओर से रामिन रेज़ाइयान ने गोल दागा.
ख़बर लिखे जाने तक, दोनों ही टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


