खेल
बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रन से हराया, 2-0 से जीती सिरीज़
20-May-2026 11:19 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में 78 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली है.
पाकिस्तान के सामने बांग्लादेश ने जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य रखा था.
लेकिन पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 358 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए.
वहीं सलमान आगा ने 71 रन की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने दूसरी पारी में 120 रन खर्च कर 6 विकेट लिए.
बांग्लादेश ने सिरीज़ के पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हराया था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


