खेल

दिल्ली कैपिटल्स के चोटिल गेंदबाज़ को अस्पताल ले जाने के लिए 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाया गया
26-Apr-2026 9:52 AM
दिल्ली कैपिटल्स के चोटिल गेंदबाज़ को अस्पताल ले जाने के लिए 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाया गया

दिल्ली में शनिवार को खेले गए आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी फ़ील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए.

इसके बाद मैदान पर एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया.

दिल्ली पुलिस के सेंट्रल रेंज के डीसीपी (ट्रैफिक) निशांत गुप्ता ने बताया, "दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल मैच के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी को मैदान पर सिर में गंभीर चोट लग गई."

"मैच आयोजकों से संपर्क करने पर पता चला कि घायल खिलाड़ी को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाने की ज़रूरत है और उन्हें बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, राजेंद्र नगर ले जाया गया."

उन्होंने आगे बताया, "तेज़ी से कार्रवाई करते हुए, एसीपी ट्रैफ़िक, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, संजय सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया और एंबुलेंस की बिना रुकावट आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया. एंबुलेंस ने ट्रैफ़िक के बीच सिर्फ 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया."

इस मैच में पंजाब सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया.

दिल्ली ने पंजाब को 265 रन का टारगेट दिया था और पंजाब ने इसे 18.5 ओवर में ही इसे पूरा कर लिया. ये आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज़ है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट