खेल

वर्ल्ड टेबल टेनिस डे, वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान
22-Apr-2026 3:48 PM
वर्ल्ड टेबल टेनिस डे, वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान

रायपुर, 22 अप्रैल। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने बताया कि वर्ल्ड टेबल टेनिस डे (23 अप्रैल) के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ एवं राजधानी टेबल टेनिस संघ, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल, रायपुर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेबल टेनिस के साथ-साथ अन्य खेलों में भी उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला  (आईपीएस) थे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला जी ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी एवं पूर्व संरक्षक डॉ. भरत अग्रवाल थे। कार्यक्रम का संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि  इस अवसर पर खिलाडय़ों को निम्नानुसार सम्मानित किया गया-वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान (टेबल टेनिस) टेबल टेनिस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ खिलाडिय़ों सुरेश दुबे, शैलेश गोलछा, राजपाल बघेल, डॉ. अनिल एस. कोटस्थाने, राजीव काले और डॉ. स्वाति बांठिया को सम्मान-पत्र, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि प्रथम बार अन्य खेलों के खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान-  प्रथम बार इस वर्ष से अन्य तीन खेलों में भी उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ खिलाडिय़ों को सम्मानित करने की शुरुआत की गई। इसमें नीता डुमरे (हॉकी), कविता दीक्षित (बैडमिंटन) एवं राजेश सोमवंशी (वालीबाल) को भी सम्मान-पत्र, श्रीफल एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान, मुख्य अतिथि संजीव शुक्ला जी (आईपीएस) ने स्वयं रोबो मशीन पर खेलकर उपस्थित सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में, संघ की ओर से मुख्य अतिथि को ससम्मान स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।


अन्य पोस्ट