खेल

कल्पेश-दिव्या एकल और शैलेश-सागर की जोड़ी लक्की युगल विजेता
22-Mar-2026 5:28 PM
कल्पेश-दिव्या एकल और शैलेश-सागर की जोड़ी लक्की युगल विजेता

  रायपुर जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता  

रायपुर, 22 मार्च।  राजधानी टेबल टेनिस संघ,  जिला रायपुर आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में रायपुर जिला के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक संस्थान, प्रतिष्ठित संस्थान, निजी संस्थान के कर्मचारियों (सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल) एवं प्रोफेशनल्स (सी.ए., डाक्टर, वकील, पत्रकार, प्रशिक्षक आदि) के लिये आयोजित रायपुर जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुयी।

श्री बैसवाड़े ने बताया कि पुरुष एकल वर्ग में  कल्पेश जादवानी (कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी), महिला एकल में  दिव्या आमदे (सी.एस.पी.डी.सी. एल.) विजेता बनी तथा लक्की युगल वर्ग में  शैलेश गोलछा (सुजाता इंडस्ट्रियल केमिकल्स) एवं सागर दासगुप्ता (सुभाष स्टेडियम सेंटर) की जोड़ी विजेता बने। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि  नगर पालिक निगम रायपुर के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा  थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी ने किया। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट