खेल
लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुंचे
08-Mar-2026 8:56 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत के लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप्स के फ़ाइनल में पहुंच गए हैं.
बर्मिंघम में शनिवार को सेमीफ़ाइनल मैच में 25 वर्षीय लक्ष्य सेन ने कनाडा के 21 वर्षीय विक्टर लाई को 21-16, 18-21, 21-15 से हराया.
लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फ़ाइनल में दूसरी बार पहुंचे हैं. साल 2022 में वो रनर अप रहे थे.
वहीं लक्ष्य सेन के मेंटर और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने साल 1980 में ये ख़िताब जीता था और साल 1981 में वो रनर अप रहे थे.
फ़ाइनल मुक़ाबला रविवार को खेला जाएगा, इसमें लक्ष्य सेन का मुक़ाबला दूसरे सेमीफ़ाइनल के विजेता से होगा.
दूसरा सेमीफ़ाइनल चीनी ताइपे के लिन चुन-यी और थाईलैंड के कुनलावुत वितिसर्न के बीच खेला जाएगा. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


