खेल

भारत की मेघना सज्जनार ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल
08-Feb-2026 8:48 AM
भारत की मेघना सज्जनार ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

मेघना सज्जनार ने शनिवार को नई दिल्ली के डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही राइफल और पिस्टल इवेंट्स की एशियन चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है. वो आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं.

उनकी इस जीत पर भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहीं पीवी सिंधु ने भी बधाई दी है.

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "आठ महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद रेंज में जाकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. मेघना, मेरी दोस्त, तुम्हें ऐसा करते देखकर मेरे मन में बहुत सम्मान और तारीफ़ की भावना आ रही है.”

उन्होंने लिखा, “तुम्हारी तरह मज़बूत महिलाएं सिर्फ़ प्रेरणा ही नहीं देतीं, बल्कि हम सभी को थोड़ा और विश्वास दिलाती हैं. ऐसे ही आगे बढ़ते रहो और प्रेरणा देते रहो.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट