खेल
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे में भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने भारत के लिए सबसे तेज़ शतक बनाया है.
मंधाना ने सिर्फ़ 50 गेंदों में शतक पूरा किया और आउट होने से पहले 63 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली.
महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक लगाने के मामले में मंधाना दूसरे नंबर पर हैं. उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग हैं, जिन्होंने 2012 में 45 गेंदों में शतक लगाया था.
टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 412/10 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने सबसे ज़्यादा 138 रनों का योगदान दिया.
जवाब में भारत ने 243 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सिरीज़ के लिए भारत के दौरे पर है. दो मैचों के बाद सिरीज़ 1-1 की बराबरी पर है. सिरीज़ का तीसरा और निर्णायक मुक़ाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. (bbc.com/hindi)


