खेल

कई पदक जीते
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,19 मई। इंडियन फिटनेस बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को तीन पदक।
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, एक सिल्वर एक ब्रांच तीन पदक जीता राजेश यादव ने भारत श्री प्रतियोगिता में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक, तुषार सोनी भारत किशोर प्रतियोगिता में अपने वर्ग में रजत पदक, गुलशन सिंह ने भारत उदय में अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता और विक्रम ने भारत किशोर स्पर्धा में अपने वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया।
संजय शर्मा छग भारत श्री, भारत कुमार स्पर्धा में मुख्य निर्णायक थे। टीम कोच तामेश्वर बंजारे थे। 71वी एनऐबी एफ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 और 18 मई को स्काऊट गाईड ऑडिटोरियम बंगलुरू में आयोजित हुई, जिसमें भारत उदय, भारत कुमार, भारत किशोर, भारत केसरी, भारत श्री, भारत क्लासिक जीन्स क्लासिक खिताब में लिये स्पर्धा आयोजित है। जिसमें देश के राज्यों के 150 से अधिक खिलाडी हिस्सा ले रहे है। जिसमें चार लाख से अधिक राशि विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी खिताब के साथ वितरित किया गया।
जानकारी इंडियन फिटनेस एण्ड बॉडी बिर्ल्डस फॅडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा ने दिया।