खेल
महासमुंद,7अप्रैल। छत्तीसगढ़ स्टेट कूड़ो चैंपियनशिप कप 2025 का आयोजन कूड़ो एसोसिएशन छग द्वारा दुर्ग में 4 से 6 अप्रैल तक किया गया। जिला कूड़ो एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष मीरा पंडा ने बताया कि स्पर्धा में महासमुंद जिले के 8 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें उपेंद्र प्रधान, राकेश साहू, वामदेव ठाकुर,मीरा पंडा, संजना मुन्ना, पूनम साहू, तिलोत्तमा भोई एवं पायल साहू ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ी 7 पदक जीतने में कामयाब रहे।
पुरुष वर्ग में उपेंद्र प्रधान ने स्वर्ण पदक जीता। राकेश साहू ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में मीरा पंडा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। संजना मुन्ना ने अंडर 16 आयु वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में रजत पदकए पूनम साहू ने 16 से 19 आयु वर्ग में कांस्य पदक, तिलोत्मा भोई ने 16 से 19 आयु वर्ग में रजत पदक, पायल साहू ने 15 वर्ष आयु वर्ग के 39 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतने में सफल रही। पदक जीतने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे, समीर पांडे, डा. सुनील कुमार भोई, डॉ. विकास अग्रवाल, जिला कूड़ो एसोसिएशन महासमुंद के खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त किया है।


