खेल
नई दिल्ली, 11 फरवरी। सर्वोटेक स्पोर्ट्स के सीईओ ऋषभ भाटिया ने बताया कि सर्वोटेक स्पोर्ट्स 15 फरवरी से गुरुग्राम में सर्वोटेक स्पोर्ट्स एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य उभरते हुए क्रिकेटरों को निखारना और भारत को वैश्विक खेल मंच की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। सर्वोटेक हमेसा से ही स्थानीय प्रतिभाओं को खोजकर, उन्हें विकसित करने के साथ ही प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता आया है।
श्री भाटिया ने बताया कि अपने इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए सर्वोटेक स्पोर्ट्स गुरुग्राम स्पोर्ट्स क्यूब में सर्वोटेक स्पोर्ट्स एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। आठ टीमों वाली इस श्रंखला में लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। ये वही खिलाड़ी हैं जिनका चयन पिछले वर्ष सर्वोटेक स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित किए गए ट्रायल्स के माध्यम से किया गया था। दिसंबर 2024 में सर्वोटेक स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित किए गए इन क्रिकेट ट्रायल्स में बड़ी संख्या में 15 से 35 वर्षीय प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमे पेशेवर खिलाड़ी से लेकर शौकिया क्रिकेटर और वे प्रतिभागी भी शामिल थे, जो युवा दौर में अपने सपने को साकार नहीं कर पाए।
श्री भाटिया ने बताया कि ट्रायल्स में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और प्रतिभागियों के उत्साह के बारे में बात करते हुए, बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल (द्वारका) में कराए गए इन ट्रायल्स में लोगों का उत्साह देखने लायक था। हमारे आंकलन से कही अधिक लोगों ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो इस बात को दर्शाता है कि खेल युवाओं के लिए कितना मायने रखता है।


