खेल

लीजेंड 90 लीग का पहला ब्लॉकबस्टर मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीच
03-Feb-2025 1:36 PM
लीजेंड 90 लीग का पहला ब्लॉकबस्टर मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल्स के बीच

धवन-रैना आमने-सामने

रायपुर, 3 फरवरी। लीजेंड 90 लीग के निदेशक शिवेन शर्मा ने बताय कि 6 फरवरी से रायपुर में शुरू हो रहे लीजेंड 90 लीग का पहला ब्लॉकबस्टर मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच खेला जायेगा, जिसमें पूर्व भारतीय दिग्गज सुरेश रैना और शिखर धवन एक दूसरे का सामना करते नजर आएंगे। 

श्री शर्मा ने बताया कि शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में क्रिकेट जगत के कई पूर्व अनुभवी सितारे प्रशंसकों को एक बार फिर से रोमांचित करते नजर आएंगे। इसके बाद दूसरे दिन 7 फरवरी को जहां पहले मैच में राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स की टक्कर देखने को मिलेगी तो वहीं इसी दिन दूसरे मुकाबले में गुजरात सैंप आर्मी और बिग बॉयस की सेना एक दूसरे से भिड़ती नजर आएगी। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि प्रशंसकों के लिए यह एक धमाकेदार वीकेंड होने वाला है।

श्री शर्मा ने बताया कि सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह जैसे खिलाडिय़ों को एक बार फिर मैदान पर देखना रोमांचित करने वाला है। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि पूर्व दिग्गजों से जुड़ी उन यादों को दोबारा जिंदा करने का मंच है, जिस पर दर्शक कभी तालियां बजाया करते थे। निश्चित तौर पर यह सभी के लिए अनोखे प्रारूप वाला यादगार टूर्नामेंट होने वाला है।

श्री शर्मा ने बताया कि बात प्रमुख खिलाडिय़ों की, की जाए तो छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के पास मार्टिन गुप्टिल, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ी हैं, जबकि दिल्ली रॉयल्स के पास रॉस टेलर और शिखर धवन जैसा अनुभव मौजूद है। 

श्री शर्मा ने बताया कि हरियाणा ग्लेडियेटर्स की कमान फिरकी के जादूगर हरभजन सिंह संभालेंगे, तो वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो राजस्थान किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिन अल हसन  दुबई जॉइंट्स के लिए खेलेंगे। टूर्नामेंट के दौरान रोजाना दो मैच खेले जाएंगे और 17 फरवरी तक क्वालीफायर मुकाबलों की समाप्ति के बाद 18 फरवरी को धमाकेदार फाइनल देखने को मिलेगा।
 


अन्य पोस्ट