खेल

विखं स्तरीय क्विज स्पर्धा: संध्या रही प्रथम
18-Jan-2025 3:58 PM
विखं स्तरीय क्विज स्पर्धा: संध्या रही प्रथम

स्पर्धा में 44 संकुलों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
 'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बेमेतरा, 18 जनवरी।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत साजा में माध्यमिक शालाओं के बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। प्रतियोगिता में 44 संकुलों के बच्चों ने भाग लिया। स्पर्धा में बीजा संकुल की संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परसबोड संकुल की अन्नू साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
तृतीय स्थान सुरुचि नेताम, आकाश सोनकर, सूरज साहू और सपना ने प्राप्त किया। सभी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलेश चंद्रवंशी ने पुरस्कृत किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बीडी, प्रधान पाठक होरीलाल मिर्झा, सीएसी माखनलाल वर्मा, मनोज वर्मा मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन सीएसी आनंद कुमार ताम्रकार ने दिया।


अन्य पोस्ट