खेल

विमेंस अंडर 19 वनडे टूर्नामेंट
07-Jan-2025 1:44 PM
विमेंस अंडर 19 वनडे टूर्नामेंट

छग ने गोवा को हराकर जीता मैच

रायपुर, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा वुमेंस अंडर 19 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024-25 का आयोजन दिनांक 04 जनवरी 2025 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दुसरा मैच दिनांक 06 जनवरी 2025 को त्रिवेन्द्रम में गोवा अंडर 19 टीम के विरुद्ध खेला गया।छत्तीसगढ़ अंडर 19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 215 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से मानसी उपाध्याय ने 69 तथा महक नरवसे ने नाबाद 65 रन बनाये। साथ ही राधिका नेताम ने 29 रनों का योगदान दिया। गोवा अंडर 19 टीम की ओर से विधि भंडारे ने 3 विकेट तथा एन नायक ने 1 विकेट प्राप्त किया।

संघ ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा अंडर 19 की टीम 37.1 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी। छत्तीसगढ के गेंदबाजों ने षानदार प्रदर्षन करते हुये गोवा के किसी भी बल्लेबाज को लंबी पारी खेलने से रोके रखा। गोवा की ओर से अथश्री ने 34 रन तथा हर्शिता ने 23 रनों का योगदान दियां। छत्तीसगढ़ की ओर से मानसी उपाध्याय ने 5 विकेट तथा महक नरवसे ने 2 विकेट प्राप्त किये।


अन्य पोस्ट