खेल

वुमेंस अंडर 23 टी 20 टूर्नामेंट कर्नाटक ने 2 विकेट से जीता
07-Jan-2025 1:41 PM
वुमेंस अंडर 23 टी 20 टूर्नामेंट कर्नाटक ने 2 विकेट से जीता

रायपुर, 7 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा वुमेंस अंडर 23 टी 20 क्रिकेट टुर्नामेंट 2024-25 का आयोजन दिनांक 05 जनवरी 2025 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दुसरा मैच दिनांक 06 जनवरी 2025 को कटक में कर्नाटक अंडर 23 टीम के विरुद्ध खेला गया।

संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़़ अंडर 23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 116 रन बनाये। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक अंडर 23 की टीम ने 19.2 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया।


अन्य पोस्ट