खेल
रायपुर, 3 जनवरी। छत्तीसगढ पिकलबाल एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि ऑल इंडिया पिकलबाल एसोसिएशन के तत्वाधान मे पिकलबाल एसोसिएशन ऑफ़ ओडि़सा द्वारा आर वय पी नेशनल पिकलबाल रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन 3 से 5 जनवरी को भूबनेश्वर मे किया जा रहा हैँ इस प्रतियोगिता मे इनामी राशि दस लाख रखी गयी हैँ इस प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु छ्ग के 18 खिलाडिय़ों ने अपनी प्रविष्ठी देकर भाग ले पहुंच गए हैँ।
महासचिव ने बताया कि अंडर 14, 16 बॉयज मे आरिश आगा चौबे,विहार शरण भाटिया,देबाशीष, और हर्ष बारडिया अपनी चुनौती पेश करेंगे वही अंडर 16, 18 गर्ल्स मे सुहानी पाठक एवं संस्कृति तायल भाग लेगे ओपन मेंस केटेगरी मे लुकेश नेताम,जीवितेश सरकार प्रेम प्रकाश, सुजीत मोनेश यादव भाग लेगे,35+,एवं 50+ महिलाओ मे शिल्पी मटरेजा,रीना अग्रवाल भाग लेगी, वही मेंस मे जयेश अशफालिया एवं दर्शन आरोन भाग लेगे, 60+मेंस मे अमरजीत सिंग चड्ढा एवं आर सी मेश्राम अपनी चुनौती पेश करेंगे छ्ग पिकलबाल के महासचिव ने खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनायें देते हुए पूर्व कि प्रतियोताओं के प्रदर्शन को दोहराने कि आशा व्यक्त की।


