खेल

विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024 दिल्ली 159 रनों से आगे
30-Dec-2024 3:39 PM
विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024 दिल्ली 159 रनों से आगे

रायपुर, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा मेंस अंडर 16 विजय मर्चेंन्ट ट्रॉफी 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का पांचवा तीन दिवसीय मैच दिनांक 28-30 दिसंबर 2024 को षिमोगा में दिल्ली अंडर 16 टीम के विरुद्ध खेला गया।  दिल्ली अंडर 16 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

संघ ने बताया कि दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 94 ओवरों में 10 विकेट खोकर 377 रन बना लिये हैं। दिल्ली की ओर से अभिराज गगन सिंह ने 101 रन, अगस्तय ने 85 रन तथा जनव ने 58 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से वेदांत जैन ने 5 विकेट तथा यर्थाथ सिह चौहान ने 2 विकेट लिये।

संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 79 ओवरों में 10 विकेट खोकर 197 रन ही बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से आर्यन सिंह ने सर्वाधिक 51 रन बनाये। उनके अतिरिक्त वेदांत खेडीया ने 28 रन तथा मानस मुलचंदानी ने 26 रन बनाये। दिल्ली की ओर से वेंदांत सहवाग ने 4 विकेट, नकुल, अध्ययन तथा अस्मित ने 2-2 विकेट लिये। दुसरे दिन की समाप्ति तक दिल्ली ने अपनी दुसरी पारी में 7 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिये है। दुसरे दिन की समाप्ति तक दिल्ली 159 रनों से आगे हैं।  


अन्य पोस्ट