खेल
मेलबर्न में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है.
जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं. ट्रेविस हेड के विकेट के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने ये रिकॉर्ड बनाया.
बुमराह ने 44 मैचों में 200 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं. इसी के साथ वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं. भारतीय स्पिन गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन ने यह मुकाम 37 मैचों में हासिल किया था.
टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में 904 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं. बुमराह गेंदबाज़ों की रैंकिंग में नंबर वन पायदान पर काबिज़ हैं
चौथे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद भारत की पहली पारी 369 रन पर सिमट गई. वहीं आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे. (bbc.com/hindi)


