खेल
शतरंज के पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन मैगनस कार्लसन पर वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में ड्रेस कोड के उल्लंघन के आरोप में पहले ज़ुर्माना लगाया गया और फिर उन्हें अयोग्य साबित कर दिया गया.
उनके ख़िलाफ़ ये कदम इंटरनेशनल चेस फेडरेशन यानी फिडे ने उठाया है.
कार्लसन चैंपियनशिप में जींस पहन कर आए थे. दरअसल कार्लसन अपने मैच के आठवां राउंड समाप्त होने के बाद नया राउंड खेलने जींस पहन कर आए थे.
लेकिन फिडे का कहना था कि ये ड्रेस कोड का उल्लंघन है. उन्हें ड्रेस बदल कर आने को कहा गया. लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया.
लिहाजा पहले उन पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया और फिर टूर्नामेंट के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया.
नॉर्वे के शतरंज खिलाड़ी मैगनस कार्लसन पांच बार वर्ल्ड चेस चैंपियन रह चुके हैं. फिलहाल वो फिडे वर्ल्ड चेस रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं. (bbc.com/hindi)


