खेल
रायपुर, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा मेंस अंडर 23 स्टेट ए वनडे ट्रॉफी 2024 का आयोजन दिनांक 15 दिसंबर 2024 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का छठवंा मैच दिनांक 27 दिसंबर 2024 को त्रिवेन्द्रम में बिहार अंडर 23 टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ ने बिहार को हराकर प्लेआफ्स में प्रवेष किया। छत्तीसगढ अंडर 23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
संघ ने बताया कि छत्तीसगढ पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 358 रनों का विषाल स्कोर खडा किया। छत्तीसगढ की ओर से विकल्प तिवारी ने सर्वाधिक 71 रन बनाये, वहीं दिपक यादव ने 61 रनों का योगदान दिया। विकल्प ने राहुल प्रधान तथा हर्श साहु के साथ 70-70 रनों की उपयोगी साझेदारी की। उनके अतिरिक्त आयुश पांडे ने 60 रनों की उपयोगी पारी खेली। बिहार की ओर से पृथ्वीराज, सुमन तथा अंकुष ने 2-2 विकेट लिये।
संघ ने बताया कि 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार ने 44.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 175 रन ही बनाये। बिहार की ओर से आयुश लोहारुका ने सर्वाधिक 87 रन बनाये। उनके अतिरिक्त आकाष ने 22 रन तथा पवन ने 21 रन बनायें। छत्तीसगढ अंडर 23 टीम की ओर से वरुण सिंह भुई ने 4 विकेट तथा विकल्प तिवारी ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ ने मैच 183 रनों से जीत लिया तथा प्लेआफ्स में प्रवेष किया।


