खेल
सीनीयर मेंस विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में विदर्भ ने छत्तीसगढ़ को 8 विकेट से हराया
27-Dec-2024 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा सीनीयर मेंस विजय हजारे वनडे टंॉफी 2024 का आयोजन दिनांक 21 दिसंबर 2024 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मैच दिनांक 26 दिसंबर 2024 को विजयनगरम में विदर्भ सीनीयर टीम के विरुद्ध खेला गया। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
संघ ने बताया कि 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ ने मात्र 18 ओवरों में 2 विकेट खाके र 83 रन बनाये तथा मैच आसानी से जीत लिया। विदर्भ की ओर से करुण नायर ने नाबाद 44 रन तथा वाय आर राठौर ने 28 रन नाबाद बनाये। छत्तीसगढ की ओर से रवि किरण तथा आषिश चौहान ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। विदर्भ ने मैच 8 विकेट से जीत लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


