खेल

सिक्किम अंडर 23 विरूद्ध मैच छग ने 9 विकेट से जीता
19-Dec-2024 5:00 PM
सिक्किम अंडर 23 विरूद्ध मैच छग ने 9 विकेट से जीता

रायपुर, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा मेंस अंडर 23 स्टेट ए वनडे ट्रॉफी 2024 का आयोजन दिनांक 15 दिसंबर 2024 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का तीसरा मैच दिनांक 19 दिसंबर 2024 को त्रिवेन्द्रम में सिक्किम अंडर 23 टीम के विरुद्ध खेला गया।

संघ ने बताया कि सिक्किम अंडर 23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।  सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 28.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर केवल 87 रन बनाये। सिक्किम की ओर से आरीफ ने सर्वाधिक 27 रन बनाये। उनके अतिरिक्त अर्नव ने 19 रन तथा रॉबीन ने 18 रन बनायें  छत्तीसगढ अंडर 23 टीम की ओर से वरुण सिंह भुई ने 5 विकेट तथा गौरव चर्तुवेदी ने 3 विकेट प्राप्त किये। 

संघ ने बताया कि छत्तीसगढ ने मैच 9 विकेट से जीत लिया।  


अन्य पोस्ट