खेल
भारत के साथ तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 185 रनों की बढ़त
18-Dec-2024 8:41 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 445 रनों के जवाब में भारत के सभी खिलाड़ी 260 रन ही बना सके.
ऑस्ट्रेलिया को 185 रनों की बढ़त मिली है.
केएल राहुल ने सबसे अधिक 84 रन बनाए. वहीं रविंद्र जडेजा ने 77 रन बनाए.
आकाश दीप के 31 और जसप्रीत बुमराह के 10 रनों की मदद से भारत 250 से आगे जा पाया.
इन दोनों की साझेदारी से ही भारत फॉलोऑन से बच पाया.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने चार और मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली.
पांच मैचों की इस सिरीज़ में दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीत चुकी है. इस सिरीज़ के पहले मैच में भारत की जीत हुई थी.
वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे