खेल
रायपुर, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन दिनांक 04 दिसंबर 2024 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का छठवां मैच दिनांक 16 दिसंबर 2024 को चंडीगढ में झारखंड टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
संघ ने बताया कि छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 47.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 126 रन बनाये। छत्तीसगढ की ओर से सलोनी डंगोरे ने सर्वाधिक 31 रन बनाये। उनके अतिरिक्त ने संजना पारधी ने 20 रन बनाये। झारखंड टीम की ओर से ममता पासवान ने 4 विकेट तथा देव्यानी ने 2 विकेट प्राप्त किया।
संघ ने बताया कि 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने 33 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। झारखंड की ओर से षषी माथुर ने 71 रन नाबाद नथा दुर्गा मुर्मु ने 29 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ की ओर से कृति गुप्ता, दुर्गेष नंदिनी तथा सलोनी ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।