खेल

सीनीयर विमेंस वनडे टूर्नामेंट
08-Dec-2024 12:34 PM
सीनीयर विमेंस वनडे टूर्नामेंट

छत्तीसगढ़ ने मैच 1 रन से जीता

रायपुर, 8 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन दिनांक 04 दिसंबर 2024 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दुसरा मैच दिनांक 06 दिसंबर 2024 को चंडीगढ में तमिलनाडु टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 

संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लबे ाजी करते हुये 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 180 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से सृश्टि षर्मा ने सर्वाधिक 54 रन बनाये। उनके अतिरिक्त कप्तान कृति गुप्ता ने 36 तथा ऐष्वर्या सिंह ने 29 रन बनाये। तमिलनाडु टीम की ओर से अनुषा, राम्याश्री तथ नीदा रहमान ने 2-2 विकटे प्राप्त किया। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम 49.1 आवे रों में 10 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। 

संघ ने बताया कि तमिलनाडु की ओर से किर्तना ने 54 रन तथा तिरुशकामीनी ने 47 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से सलोनी डंगोरे ने 4 विकेट, महक नरवसे एवं दुर्गेष नंदिनी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 1 रन से जीत लिया।
 


अन्य पोस्ट