खेल

विमेंस अंडर 15 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने मैच 9 विकेट से जीता
24-Nov-2024 12:53 PM
विमेंस अंडर 15 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट  में छत्तीसगढ़ ने मैच 9 विकेट से जीता

रायपुर, 24 नवंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा वुमेंस अंडर 15 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024 का आयोजन दिनांक 21 नवंबर 2024 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दुसरा मैच दिनाकं 23 नवंबर 2024 को ग्वालीयर में अरुणाचल प्रदेष टीम के विरुद्ध खेला गया।

संघ ने बताया कि अरुणाचल प्रदेष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अरुणाचल प्रदेष ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 26 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर मात्र 27 रन ही बनाये। अरुणाचल प्रदेष की ओर से तारक यल ने सर्वाधिक 7 रन बनाये। उनके अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टीक नहीं सका। कुल 27 रनों के स्कोर में 14 रन अतिक्ति के सम्मिलित रहे। छत्तीसगढ़ टीम की ओर से दिपिका भगत ने 5 विकेट, पलक सिंह तथा गीत डहरीया ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

संघ ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 6.1 ओवरों में 1 विकेट खोकर 28 रन बना लिये तथा मैच 9 विकेट से जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिश्ठा दुआ ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली। छत्तीसगढ़ ने मैच 9 विकेट से जीत लिया।
 


अन्य पोस्ट